War Machine, ओटीटी पर ट्रेंडिंग में टॉपर, War Machine Movie Review

 



एक्शन फिल्मों के मामले में हमेशा से हॉलीवुड सिनेमा का दबदबा देखने को मिला है। इस मामले में अब नया नाम फिल्म वॉर मशीन का शामिल हो रहा है, जिसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। नेटफ्लिक्स पर आते ही वॉर मशीन ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है और ट्रेंडिंग में अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। अगर आपने अभी तक सुपरस्टार एलन रिचसन की इस एक्शन थ्रिलर को नहीं देखा है तो आप इसे हमारे एक्सप्लेनर लेंस के थ्रो जांच सकते हैं। फिल्म वॉर मशीन की कहानी एक 81 नाम के आर्मी के जवान की स्टोरी है, जो अमेरिका की फौज में शामिल होता है। एक युद्ध के दौरान उसका फौजी भाई मारा जाता है, जिसका सपना होता है कि वह अपने बड़े भाई (81) यूएसए की स्पेशल रेंजर आर्मी का सिपाही बने। ऐसे में अपने भाई का सपना पूरा करने के लिए वह जवान निकल पड़ता है। 

लेकिन अंतिम रेखा को पार करने और रेंजर बनने के चक्कर में उस फौजी और उसके साथियों को अंतरिक्ष से आई एक बड़ी आफत का सामना करना पड़ता है, जिसके सामने इन सिपाहियों की एक नहीं चलती है। ऐसे में 81 उस मुसीबत से कैसे निपटता है, उसके लिए आपको एक्सप्लेनर नेटफ्लिक्स पर वॉर मशीन को देखना होगा।

1 घंटा 49 मिनट की वॉर मशीन की रोमाचंक कहानी के साथ-साथ मूवी में मौजूद धमाकेदार एक्शन सीन्स आपका दिमाग हिलाकर रख देंगे। इस मूवी में कई एक्शन सीक्वंस ऐसे दिखाए गए हैं, जिन्हें देखकर आपके मुंह से जस्ट Wow ही निकलेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो अगर आपके सच में एक्शन थ्रिलर के दीवाने हैं तो आपको वॉर मशीन जरूर पसंद आएगी। वॉर मशीन की लोकप्रियता और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर वॉर मशीन सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है। फिलहाल एलन रिचसन स्टारर ये मूवी की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चौथे पायदान पर ट्रेंड कर रही है। बता दें कि भविष्य में इसका दूसरा भाग भी आएगा। 

Close Menu