पिता ने 11 वर्षीय बेटी से किया बलात्कार, दरिंदे को दया भी नहीं आई

 



जब पत्नी घर पर नहीं थी तो मासूम बेटी के साथ की हैवानियत, पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फांसी की सजा देने की मांग।


अंबिकापुर को शर्मसार करने वाली घटना !


शहर में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।


बताया जा रहा है कि घटना 20 मई दोपहर की है, जब बच्ची की मां घर पर नहीं थी। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके साथ मारपीट करेगा। डर की वजह से बच्ची चुप रही, लेकिन 21 मई को पिता के घर से बाहर रहने पर उसने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई।


इसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


इस घटना के बाद शहर में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं कुछ वकीलों ने भी आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही है।


▲ यदि किसी बच्चे के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार हो रहा है, तो तुरंत परिवार, पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें।

Close Menu